फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी एवं निष्ठा से करें वास्तविक हाउस लिस्टिंग का कार्य : तहसीलदार

Thu, 07 May 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: गन्नौर में वास्तविक हाउस लिस्टिंग एवं जनगणना संचालन के कार्य का औचक निरीक्षण करती तहसीलदा
विज्ञापन
गन्नौर। तहसीलदार ललिता ने जनगणना 2027 के लिए 1 मई से शुरू हुई वास्तविक हाउस लिस्टिंग एवं जनगणना संचालन के कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में तहसीलदार ललिता ने गांव चिरस्मी का दौरा कर कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वास्तविक हाउस लिस्टिंग कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें। जनगणना के दौरान प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित करना अनिवार्य है और कोई भी परिवार वास्तविक हाउस लिस्टिंग से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तहसीलदार ने निर्देश दिए कि सुपरवाइजर नियमित रूप से जनगणना कार्य की निगरानी करें और टीमों के कार्य की जांच करें, ताकि कार्य की गुणवत्ता बनी रहे। जनगणना कार्य को सफल बनाने में आमजन की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के दौरान एकत्रित किया जाने वाला डाटा पूरी तरह सुरक्षित एवं गोपनीय रखा जाएगा। जनगणना टीमों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं और इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें