फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद के जीवन में दीप जलाने का त्योहार है दिवाली : रणवीर सुहाग

विज्ञापन
07jjrp11- नव पंख वेलफेयर सोसायटी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत 
विज्ञापन
नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी झज्जर की तरफ से दीपावली पर संस्था में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले जरूरतमंद बच्चों को दीपावली पर्व के महत्व और इसकी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य रणवीर सुहाग ने बताया कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि दीपावली केवल घरों को रोशनी से सजाने का त्योहार नहीं बल्कि अपने जीवन और समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और खुशियों का प्रकाश फैलाने का पर्व है। इस दिन हमें एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें