फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंडलीय बाल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आगाज

Wed, 06 Nov 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 47- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित गीता विद्या मंदिर कन्या महाविद्यालय में दीप प्रज्वलित कर मंड
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा बाल कल्याण परिषद की ओर से मुरथल रोड स्थित गीता विद्या मंदिर कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय मंडलीय बाल महोत्सव कार्यक्रम का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी अनिल मलिक ने दीप प्रज्वलित करके की।
विज्ञापन

अनिल मलिक ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बाल गतिविधियों में भाग लेना भविष्य निर्माण की पहली सीढ़ी है। प्रथम दिन समूह गायन, एकल नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर व सोनीपत के करीब 450 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में महेश सरदाना, डॉ. शालुजा, कुमारी अनुरिता, डॉ. दीक्षित, सुनील संत, संतोष राठी, मोनिका दहिया, सुनीता ढुल, रेखा व ममता शामिल रही। मंच संचालन दीपक मंथन व पूनम ने किया। कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण परिषद के स्टाफ सदस्य व संस्था के आजीवन सदस्य प्रमोद कटारिया मौजूद रहे।

फोटो 47- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित गीता विद्या मंदिर कन्या महाविद्यालय में दीप प्रज्वलित कर मंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें