फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पुलिस लाइन में होगा 21 जून को जिलास्तरीय योग कार्यक्रम

Mon, 25 May 2026 08:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने कहा कि 21 जून को जिलास्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में किया जाएगा। इसकी तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने सोमवार को अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला वैश्विक अभियान है।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था व मंच संचालन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभाग समय रहते अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस वर्ष योग दिवस कार्यक्रम को जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाए। इसके लिए स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं व आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर लोगों को योग दिवस कार्यक्रम से जोड़ा जाए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाए।
कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सा टीम, एंबुलेंस एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाएं। योग दिवस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं एवं अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

बैठक में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राम अवतार सिंह, डीएफएससी विंशेल सहरावत, मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र कुमार, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी से संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें