फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल : फौजी भाईचारा टीम ने बुजुर्ग के घर पहुंचाई रोशनी और राहत

Mon, 25 May 2026 08:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव बली कुतुबपुर में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने के लिए मिली। गांव के एक बुजुर्ग आज तक बिना बिजली और पंखे के जीवन व्यतीत कर रहे थे उनके घर फौजी भाईचारा टीम सोनीपत की ओर से बिजली का मीटर लगवाकर फिटिंग करवाई गई। पंखा और लाइट लगाकर उन्हें राहत प्रदान की गई।

भीषण गर्मी में पहली बार अपने घर में लाइट और पंखे की हवा का आनंद पाकर बुजुर्ग के चेहरे पर अलग ही खुशी दिखाई दिया। यह भावुक पल वहां मौजूद सभी लोगों के लिए यादगार बन गया। इस सेवा कार्य में बेद प्रकाश फौजी, हुक्म चंद भारद्वाज, कैप्टन जगबीर सिंह, सुखचैन ठेकेदार, भूपेंद्र सैनी, नरेंद्र कुमार एवं मोनू सैनी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फौजी भाईचारा टीम सोनीपत ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है व आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्य जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें