फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: प्लॉटों पर कब्जा दिलाने को लेकर ग्रामीणों संग जिला पार्षद ने काले कपड़े पहन किया प्रदर्शन

Fri, 19 Jan 2024 04:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

जिला पार्षद ने कहा कि बीपीएल परिवारों को प्लाॅट देने के लिए वर्ष 2009 में रजिस्ट्री दे दी गई थी, लेकिन प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिलाया गया। ग्रामीण 14 वर्षों से न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकरें खाने पर विवश है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर ठीक ढंग से कार्य करें तो दो दिन के अंदर कब्जा दिलाया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव जुआं के बीपीएल परिवारों को साथ लेकर 100-100 गज के प्लॉटों पर कब्जा दिलाने की मांग करते हुए जिला पार्षद संजय बड़वासनी शुक्रवार को काले कपड़े पहनकर जिला परिषद की बैठक में पहुंचे। बैठक से पहले ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर रोष जताया। उनका कहना था कि प्लॉटों की मांग को लेकर ग्रामीण ढाई माह से धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार व प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

जिला पार्षद ने कहा कि बीपीएल परिवारों को प्लाॅट देने के लिए वर्ष 2009 में रजिस्ट्री दे दी गई थी, लेकिन प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिलाया गया। ग्रामीण 14 वर्षों से न्याय पाने के लिए दर दर की ठोकरें खाने पर विवश है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अगर ठीक ढंग से कार्य करें तो दो दिन के अंदर कब्जा दिलाया जा सकता है।

प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें काले कपड़े पहनकर जिला परिषद की बैठक में शामिल होना पड़ा। पात्र परिवार अपने काम छोड़कर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और अपना हक पाने के लिए ठंड में भी धरने पर डटे हुए हैं। इस दौरान रमेश, भोला, प्रदीप लारा, राजवीर, संदीप, प्रदीप, सुमित, जयपाल, शकुंतला सुमित्रा समेत अन्य ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें