फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जरूरतमंद परिवारों को कपड़े व घरेलू सामान वितरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, गढ़ी घसीटा में जरूरतमंद परिवारों के लिए सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जरूरतमंद लोगों को नए तथा पुराने, लेकिन उपयोग योग्य कपड़े और घरेलू सामान वितरित किए गए। सहायता सामग्री मिलने पर जरूरतमंद परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन वाईके त्यागी और प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि सेफ इंडिया फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से समाजसेवियों और आम नागरिकों से ऐसे कपड़े व घरेलू उपयोग की वस्तुएं एकत्र कर रही है, जो उनके लिए अनुपयोगी हो गई हैं, लेकिन जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें सम्मानपूर्वक सहयोग देना भी है।
कार्यक्रम में प्रदीप गर्ग, सतीश माथुर ठेकेदार, बलराज वशिष्ठ, अनिल गुप्ता, अविनाश सेठी, सुभाष जिंदल, अनिपाल लाकड़ा और सत्यवान मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नागरिकों से पुराने लेकिन उपयोग योग्य कपड़े और घरेलू सामान संस्था को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें