फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चंद घंटे की बारिश में सड़कें जलमग्न, शहर मैं फैले कचरे ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
फोटो : बारिश में मस्ती: सोनीपत में बारिश के बीच बच्चों को बाइक पर बैठाकर सेक्टर-12 से गुजरता अ​
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर में रविवार को चार घंटे हुई बारिश ने सफाई और पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश से बरसाती पानी जमा होने से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। उठान के इंतजार में सड़कों पर पड़े कूड़े के ढेरों ने परेशानी और बढ़ा दी। बारिश के पानी में कूड़ा और पॉलिथीन दूर तक फैल गई।
सोनीपत शहर में 6 एमएम, खरखौदा में 6 एमएम, राई में 15 एमएम और गन्नौर में 45 एमएम बारिश दर्ज की गई। पॉलिथीन के कारण नाले और सीवर जाम हो गए। इससे घंटों बाद भी बरसाती पानी की निकासी नहीं हो सकी। जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।रविवार सुबह नौ बजे तेज और ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश दोपहर एक बजे तक हुई। इसके चलते शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव के कारण सड़कों पर आवागमन मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के चार-पांच घंटे बाद भी नहीं निकला पानी
सड़कों के किनारे पड़े कूड़े के ढेरों ने स्थिति को और खराब कर दिया। बारिश के पानी के साथ कूड़ा दूर तक फैल गया। इससे कई स्थानों पर गंदगी का आलम रहा। बाजारों में स्थिति ज्यादा खराब रही। कूड़े में शामिल पॉलिथीन नालों और सीवर में फंस गई। इससे पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया। यही वजह रही कि बारिश बंद होने के चार-पांच घंटे बाद भी सड़कों पर पानी जमा रहा। शहर की मुख्य सड़कों के साथ गलियों और निचले इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
शहर के ये स्थान रहे जलगमग्न
शहर में आईटीआई चौक, कालुपुर चुंगी, आदर्श नगर, अग्रसेन चौक, वेस्ट रामनगर, ककरोई रोड, आर्य नगर, सुभाष नगर, सेक्टर-23, मॉडल टाउन, सारंग रोड रेलवे ओवरब्रिज, बस स्टैंड, सब्जी मंडी समेत अनेक इलाकों में घंटों जलभराव की स्थिति बनी रही। इन स्थानों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। कई जगह कूड़ा पानी में फैला होने से लोगों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर बाद धूप भी निकली
रविवार को हुई बारिश से मौसम कुछ ठंडा हुआ। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद बादल छंटने पर धूप खिल गई। इससे मौसम फिर गर्म होने लगा। जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार से मौसम में गरमाहट बढ़ने की संभावना है। तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ सकती है।

फोटो : बारिश में मस्ती: सोनीपत में बारिश के बीच बच्चों को बाइक पर बैठाकर सेक्टर-12 से गुजरता अ

फोटो : बारिश में मस्ती: सोनीपत में बारिश के बीच बच्चों को बाइक पर बैठाकर सेक्टर-12 से गुजरता अ

फोटो : बारिश में मस्ती: सोनीपत में बारिश के बीच बच्चों को बाइक पर बैठाकर सेक्टर-12 से गुजरता अ

फोटो : बारिश में मस्ती: सोनीपत में बारिश के बीच बच्चों को बाइक पर बैठाकर सेक्टर-12 से गुजरता अ

फोटो : बारिश में मस्ती: सोनीपत में बारिश के बीच बच्चों को बाइक पर बैठाकर सेक्टर-12 से गुजरता अ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें