फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तालाबों की साफ-सफाई के जागरूकता अभियान को गति देने पर चर्चा

Thu, 07 Aug 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के राई स्थित अशोका विश्वविद्यालय में कुलपति सोमक राय चौधरी के साथ जागरूकता अ​भि
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा तालाब प्राधिकरण के प्रमुख सलाहकार प्रभाकर कुमार वर्मा ने बुधवार को राई स्थित अशोका विश्वविद्यालय में कुलपति सोमक राय चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान तालाब प्राधिकरण, विवि के छात्रों व संकायों के साथ मिलकर गांवों में चलाए जा रहे तालाबों के प्रति जागरूकता अभियान को गति देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रभाकर कुमार वर्मा ने कुलपति से विश्वविद्यालय में क्षेत्र के जीर्णोद्धार किए जा रहे तालाबों का गुणवत्ता आश्वासन एवं उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का आह्वान किया। उन्हाेंने बताया कि सोनीपत के कुल 311 तालाबों को कार्य योजना में लिया गया है। जिला के इन तालाबों में से 29 तालाबों का कार्य पूर्ण हो गया है, पांच तालाबों पर कार्य प्रगति में है, अन्य तालाबों के लिए योजना तैयार की जा रही है।
गांवों में तालाबों के रखरखाव के प्रति लोगो में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को तालाब की साफ-सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। अभियान के तहत प्रभाकर कुमार वर्मा ने लोगों को जल का महत्व समझाया। पंचायती राज के अधिकारियों को तालाब पर मिलने वाली खामियाें को दूर करवाने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें