फोटो : पानीपत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को भाजपा नेता मनिंद्र सन्नी। स्रोत: पाठ
गन्नौर। भाजपा नेता मनिंदर सिंह सन्नी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से पानीपत में उनके निवास पर मिले। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
मनिंदर सन्नी ने गन्नौर विधानसभा में भाजपा की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में जुटे हैं। मनिंदर ने भरोसा दिलाया कि गन्नौर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। संवाद