फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चंद्रशेखर आजाद जयंती पर सरकारी स्कूल में किया पौधरोपण

Thu, 23 Jul 2026 07:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव जठेड़ी के राजकीय विद्यालय में पौधरोपण करते ​शिक्षक, विद्यार्थी व पर्यावरण
विज्ञापन
सोनीपत। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर वीरवार को गांव जठेड़ी के राजकीय विद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। दीपक चौहान के नेतृत्व में पर्यावरण मित्र टोली की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य नीलम नांदल ने विद्यार्थियों को चंद्रशेखर आजाद के जीवन, उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान के बारे में बताया।
विज्ञापन

दीपक चौहान ने कहा कि युवाओं को चंद्रशेखर आजाद के साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग से प्रेरणा लेकर समाज और देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान दर्शना, वीरेंद्र सरोहा, राजेंद्र, रवि चौहान भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें