फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल जगत में ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए अनुशासन अत्यावश्यक है: प्रीतम सिवाच

Fri, 24 Apr 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में रस्साकशी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्या - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में वीरवार को रस्साकशी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रस्साकसी प्रतियोगिता के अवसर पर मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित उप पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार पहुंचे।
उन्होंने कहा कि डोपिंग शुरुआत में आकर्षक लग सकती है लेकिन दीर्घकाल में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। उन्होंने खिलाड़ियों से किसी भी प्रकार की डोपिंग से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान प्रीतम सिवाच ने कहा कि खेलों में ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए अनुशासन आवश्यक है और यही सफलता की कुंजी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक एवं योग प्रदर्शन प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह व्यक्ति के समग्र व्यक्तित्व विकास एवं धैर्य को विकसित करने का माध्यम भी हैं।
विज्ञापन

कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा में स्थापित खेल विश्वविद्यालय विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
रजिस्ट्रार जसविंदर सिंह, डीन प्रो. योगेश चंदर, डीन डॉ. विवेक कुमार सिंह व सीनियर कंसल्टेंट (स्पोर्ट्स) प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें