लेथ मशीन में लगने वाले स्परगियर को दिखाता हिमांशु। संवाद
सोनीपत। क्लास के बच्चों को सिखाने और उनमे काम के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के उद्देश्य से आईटीआई की मशीनिस्ट ट्रेड के छात्र हिमांशु ने लेथ मशीन में काम आने वाला स्पर गियर बनाया है। ये मशीन का उपयोगी पार्ट है। साथ ही बाजार से खरीदने और खुद बनाने पर इसके रेट में आधे से ज्यादा का फर्क भी आया है।
इस पार्ट को बनाने में हिमांशु को महज दो दिन का समय लगा था। हिमांशु ने बताया कि स्पर गियर लेथ मशीन के पावर ट्रांसमिशन का उपयोगी उपकरण है। ये मशीन की गरारी को आगे बढ़ाने व स्पीड को संतुलित करने का काम करता है।
हिमांशु ने बताया कि इस पार्ट को बनाने का उसका मुख्य उद्देश्य बस अपने साथियों में काम के प्रति दिलचस्पी को बढ़ाना था ताकि आगे चलकर भविष्य में खुद का रोजगार या बड़ी कंपनी में नौकरी हासिल कर सकें। संवाद