फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित को प्राथमिकता देकर कर्तव्यों का निर्वहन करें : कुलपति

Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में प्रेरणादायक कार्यशाला के दौरान म
विज्ञापन
सोनीपत। राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी एयर विंग शिविर के तहत सोमवार को प्रेरक वार्ता विषय पर प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने एनसीसी कैडे्टस को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा सबसे बड़ा धर्म है।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन सदैव राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए करना चाहिए। राष्ट्र हमारे हृदय में सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच, निरंतर प्रयास, आत्म विश्वास व जोखिम भरे निर्णय लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने महान वैज्ञानिक थॉमस एडिसन का उदाहरण देते हुए बताया कि एडिसन ने 10000 असफल प्रयोग किए, पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यही उनके आत्मविश्वास व सफलता का आधार बना।
शिविर में प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के करीब 500 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में पुलिस व सेना की कार्यप्रणाली, ऑपरेशन मुक्ति जैसे अभियान पर भी चर्चा की गई। साथ ही फैशन, जीवनशैली, समय प्रबंधन व आत्म अनुशासन जैसे विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यशाला के दौरान कई कैडेट्स ने प्रश्न पूछे, जिनका कुलपति ने उत्तर दिया। शिविर के कमांडिंग अधिकारी विंग कमांडर सेनिन बशीर, फ्लाइट लेफ्टिनेंट हेंसी डबास, दयाल सिंह कॉलेज से एसोसिएट एनसीसी अधिकारी पवन शर्मा, करनाल के राजकीय पीजी कॉलेज से सुरेश दुग्गल, नीलम अहलावत, उप प्राचार्य डॉ. प्रमोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें