फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने के लिए पंजीकरण आज से

Tue, 03 Jun 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त एवं सिविल डिफेंस के जिला कंट्रोलर डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में नागरिक सुरक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने आपदा प्रबंधन में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलावासियों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले के युवाओं, पूर्व सैनिकों, स्वास्थ्य कर्मियों व सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले नागरिकों को नागरिक सुरक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। ऐसे में इच्छुक व्यक्ति प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से 03 से 06 जून तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनना एक जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। इसमें स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इस कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें