फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्कूल के पीछे गंदा पानी, परेशान होते बच्चे

विज्ञापन
फोटो : 38: सिकलीगर बस्ती में जाने वाली गली में जमा दूषित पानी। स्रोत पाठक - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन
खरखौदा। शहर की प्राथमिक पाठशाला के पीछे स्थित सिकलीगर बस्ती वासियों ने विधायक पवन खरखौदा को मांगपत्र सौंपते हुए बस्ती में फैली गंदगी को साफ करवाने के मांग करने के साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लंबे समय से परेशानी झेलते आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाबा बंदा सिंह बहादुर सेवा सोसाइटी सदस्य रमेश, सतपाल, मनोज, जितेंद्र समेत बस्ती वासियों का कहना है कि बस्ती में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके कारण दूषित पानी उनके घरों के बाहर गलियों में भरा रहता है। सफाई करने के लिए भी कोई नहीं आता है।
गंदगी इतनी है कि उन्हें मजबूरी में गलियों से आवाजाही करनी पड़ती है लेकिन दूसरे लोग यहां पर आने में भी कतराते हैं। मांगपत्र में कहा गया है कि उनकी बस्ती के पास ही गुरुद्वारा साहिब भी है जहां आने-जाने में सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ऐसे में वह चाहते हैं कि सफाई होने के साथ ही पानी निकासी पर भी तत्काल प्रभाव से काम हो क्योंकि वह लंबे समय से यह परेशानी झेलते आ रहे हैं। मांगपत्र देने वाले लोगों का कहना है कि विधायक की ओर से जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें