फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवा संकल्प अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेयर राजीव जैन ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान की गतिविधियां केवल औपचारिक न रहें। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक स्थानों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। आमजन को भी इन गतिविधियों में शामिल किया जाए।
मेयर ने अधिकारियों से नागरिकों के साथ बेहतर संवाद करने को कहा। उन्होंने जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी देने और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार ने शाखावार और गतिविधिवार कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने संबंधित शाखाओं को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। युवाओं, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
अभियान के दौरान नगर निगम क्षेत्र में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ व विजय पाल यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें