फोटो - राजकीय महिला कॉलेज में निरीक्षण के दौरान रिपोर्ट तैयार करते हुए निरीक्षण टीम के अधिकारी।
गोहाना। राजकीय महिला कॉलेज में शुक्रवार को बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी, खानपुर कलां की टीम ने निरीक्षण किया। टीम में हिंदी विभाग से डॉ. मूर्ति और पर्यावरण विज्ञान विभाग से डॉ. भूपेंद्र शामिल रहे। टीम ने कॉलेज के हिंदी और रसायन विज्ञान विभाग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रयोगशालाओं, उपलब्ध संसाधनों, शैक्षणिक एवं अकादमिक सुविधाओं और छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। टीम ने दोनों विभागों की शैक्षणिक गतिविधियों, विभागीय अभिलेखों और विद्यार्थियों से संबंधित अकादमिक कार्यों की भी जांच की। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों विभागों की व्यवस्थाओं और उपलब्ध संसाधनों की रिपोर्ट तैयार की गई। संवाद