फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: समाधान शिविर में 20 शिकायतें के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाया गया। इसमें 20 शिकायतें पहुंचीं। मेडिकल कॉलेज खानपुर के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र दून ने शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का पारदर्शी और समय पर समाधान करना है। अधिकारी शिकायतों की नियमित निगरानी करें। शिविर में फरमाना गांव में खेतों का रास्ता पक्का कराने की मांग रखी गई। हुल्लाहेड़ी, बुटाना खेतलान और कामी की पंचायती जमीन से अवैध कब्जे हटाने की शिकायतें मिलीं। बसौदी में टूटे नाले की मरम्मत कराने की मांग भी रखी गई।
छतेहरा बहादुरपुर के हॉकी मैदान में महिला खिलाड़ियों के लिए शौचालय बनाने और पुराने शौचालय को चालू कराने की मांग की गई। बिजली बिल माफ कराने, ड्राइविंग लाइसेंस को सारथी पोर्टल पर अपडेट करने और पेंशन व परिवार पहचान पत्र से जुड़ी शिकायतें भी आईं। इस मौके पर एसीपी राजपाल, तहसीलदार कीर्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें