फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 36 करोड़ की वर्षा जल निकासी परियोजना माह के अंत में होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में वर्षा जल निकासी के लिए करीब 36 करोड़ रुपये की परियोजना इसी माह के अंत में शुरू होगी। इसे दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक पवन खरखौदा ने वीरवार को एसडीएम अमित कुमार की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ बैठक में परियोजना समेत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की एसडीओ ने बताया कि स्टॉर्म वाटर परियोजना का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अमृत-2 परियोजना दिसंबर तक पूरी होगी। विधायक ने नगर पालिका की जमीन पर वर्ष 2010 से अब तक के अवैध कब्जों का नाम सहित ब्योरा मांगा।
बीडीपीओ को गोरड़ में स्टेडियम की जमीन से कब्जे हटवाने के निर्देश दिए गए। रामपुर में कीमैन बदलने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। इस पर दोनों कीमैन का फरमाणा तबादला करने को कहा गया।
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक कुलबीर मलिक ने बताया कि आईएमटी में करीब 30 प्रतिशत विकास कार्य पूरे हो चुके हैं। सड़क, सीवर, बिजली और पानी के काम जारी हैं। बैठक में सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी के नहीं पहुंचने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें