फोटो: सोनीपत के डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राई में दीक्षारंभ कार्यक्रम के श
- फोटो : samvad
सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राई में बीए एलएलबी (ऑनर्स) व बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों हेतु छह दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन दो विदेशी विद्वानों ने उन्हें वैश्विक विधिक परिदृश्य व चुनौतियों से परिचित कराया। एशियाई-अफ्रीकी विधिक परामर्शदात्री संगठन के उप महासचिव योंग झू ने साइबर स्पेस, पर्यावरण विधि पर चर्चा की। उन्होंने तुलनात्मक विधिक दृष्टिकोण और वैश्विक सहयोग अपनाने का संदेश दिया।
जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रो. चार्ल्स हैंकला ने भारतीय संघीय व्यवस्था व स्थानीय स्वशासन पर बात की।
कुलपति देविन्द्र सिंह ने शैक्षणिक संस्कृति से जुड़ने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक उपयोग का आह्वान किया। कुलसचिव आशुतोष मिश्रा ने बताया कि विद्वानों के विचारों से विद्यार्थियों में उत्साह व वैश्विक विधिक दृष्टिकोण विकसित हुआ। संवाद