फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सर्दी में बढ़ने लगी मरीजों की मुश्किलें, छाती रोग ओपीडी बंद रहने से रोगी परेशान

Wed, 18 Dec 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सर्दी में मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सकों के ओपीडी में न बैठने की वजह से मरीजों की परेशानी और बढ़ रही है। जिला अस्पताल में मंगलवार को हड्डी रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी) रोग व छाती रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद होने से मरीजों को बिना उपचार कराए वापस लौटना पड़ा। ओपीडी में रोजाना 1500 से ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंच रहे हैं। ओपीडी में चिकित्सक न मिलने से मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर अपनी स्वास्थ्य जांच करानी पड़ रही है। प्रदूषण की वजह से दमा, छाती रोग के मरीज लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मंगलवार को छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जेएस पूनिया की ओपीडी बंद होने से दमा व छाती के रोगियों को परेशानी हुई। वहीं, ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा की भी ओपीडी बंद रही। ओपीडी में चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को पंजीकरण काउंटर के बाहर घंटों लाइन में लगने के बाद बिना उपचार कराए वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

हड्डी व आंखों के मरीजों की परेशानी पड़ी
जिला अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। इनमें से डॉ. विपिन दलाल की ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर व डॉ. दीपक मलिक की ड्यूटी शव गृह में रही। इसकी वजह से मंगलवार को ओपीडी नहीं लग सकी। इस कारण हड्डी व जोड़ दर्द के मरीजों व दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. दीपक मलिक पिछले सप्ताह छुट्टी पर चल रहे थे। अस्पताल में आने के बाद उनकी पोस्टमार्टम ड्यूटी लगा दी। इसके परेशानी हो रही है। मंगलवार को डाॅ. विकास चहल ने ओपीडी में मरीजों का उपचार किया। वहीं, डॉ. सुशील मानिकटालिया एक दिसंबर से दो माह की चाइल्ड केयर लीव पर है। डॉ. लतिका दलाल की ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर में रही। वहीं, डॉ. श्रेय वशिष्ठ बाहर नेत्र जांच शिविर में गए हुए थे।


-
अस्पताल में मंगलवार को हड्डी रोग, छाती रोग व छाती रोग की ओपीडी नहीं लगी। कुछ चिकित्सकों की ड्यूटी अस्पताल में अन्य प्रशासनिक कार्याें में थी तो कुछ चिकित्सक छुट्टी पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. राहुल आंतिल, आरएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें