फोटो 04: सोनीपत के पटेल नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को स्वास्थ्य के जागरूक करती आयु
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को पिछले तीन माह का वेतन नहीं मिला है। इसके चलते मंगलवार को उनका सब्र टूट गया।
कर्मियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सांकेतिक रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर व बिल्ले लगाकर अपना विरोध जताया और नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से वह गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
अब कुल तीन माह का वेतन बकाया है, जिसमें जुलाई से सितंबर तक शामिल है। इतना ही नहीं अब तो चौथा माह अक्तूबर भी पूरा होने वाला है।
ऐसे में कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिन के भीतर लंबित वेतन जारी नहीं किया गया, तो वे पेन डाउन हड़ताल कर मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि दिवाली पर भी वेतन नसीब नहीं हुआ। कर्मचारियों की कुलपति प्रो. सुदेश से बैठक हुई है। कुलपति ने 10 दिन में वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया है।