फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से ढाबा कर्मी की मौत

Wed, 03 Jun 2026 07:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : मृतक सोबान सिंह अपनी पत्नी के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। एनएच-44 पर स्थित ढाबे पर काम करने वाले नेपाल के दार्चुला के रहे वाले युवक सोबान सिंह (24) की कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से मौत हो गई। वह कई महीने से गन्नौर स्थित कृष्णा ढाबे पर तंदूर की रोटियां बनाने का काम करते थे।
सोबान के भाई हिमंत ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात सोबान सिंह ढाबे पर लगे कूलर में पानी भर रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट आने से उन्हें तेज झटका लगा और वह गिए गए। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन करंट का झटका इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमंत ने बताया कि सोबान सिंह रोजगार की तलाश में करीब पांच माह पहले गन्नौर आए थे। उनकी शादी भी करीब सात माह पहले हुई थी। पत्नी फिलहाल नेपाल में हैं। सूचना मिलने पर थाना बड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें