फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में जल्द शुरू होंगे 16.5 करोड़ रुपये के विकास कार्य : अरविंद शर्मा

Mon, 28 Oct 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। सोनीपत रोड स्थित विश्राम गृह में रविवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विभिन्न गांवों में 16.5 करोड़ रुपये से विकास कार्य किए जाएंगे। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के 25 हजार युवाओं को नौकरी देकर हजारों परिवारों को दिवाली का तोहफा दिया है। अब प्रदेश में दो लाख पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होंगी, जिसके लिए युवा मेहनत करें। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उनपर अब पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है, इसलिए गोहाना हलकावासियों के लिए सप्ताह में दो दिन तय कर दिए जाएंगे। जिसमें वह उनकी समस्याओं को दूर कर सकें। इस दौरान विश्राम गृह में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुमित कक्कड़ समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें