फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत हलके में दो करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 29 Apr 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो-27: सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते विधायक निखिल मदान। स्रोत:
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित अपने कार्यालय में सोमवार को विधायक निखिल मदान ने दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सोनीपत विधानसभा में डी प्लान के तहत लगभग दो करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य जल्द शुरू होंगे। विधायक ने बताया कि सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि वेस्ट रामनगर में गली नंबर 8 व 2 को पक्का किया जाएगा। गली नं. 2 में सीवर लाइन डाली जाएगी। सेक्टर 14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मशद मोहल्ला मामा भांजा चौक के पास सीवर लाइन डाली जाएगी। कटरा मोहल्ला में नाली बनाई जाएगी। सेक्टर-12 फेज-3 में सार्वजनिक शौचालय बनवाया जाएगा। सब्जी मंडी में पानी का प्याऊ बनवाने का प्रावधान किया है। लक्ष्मण काॅलोनी की मुख्य गली को इंटरलॉकिंग टाइल्स से पक्का और चार मरला शांति नगर में गुरुद्वारे वाली गली को भी पक्का किया जाएगा। ऋषि नगर में नाहर सिंह श्मशान घाट का जर्जर शेड व देवडू गांव में श्मशान घाट का शेड भी बदला जाएगा। साथ ही भीम नगर में रेलवे पार्क के सामने पार्किंग में शेड लगाने और फर्श पक्का किया जाएगा। मुरथल रोड पर झूले वाली गली में पेयजल लाइन डाली जाएगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर फाजिलपुर में शौचालय की मरम्मत, चाहरदीवारी करवाने और शेड लगवाया जाएगा।

फोटो-27: सोनीपत के सेक्टर-14 स्थित अपने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनते विधायक निखिल मदान। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें