Sonipat: पंचायत चुनाव घोषणा के साथ अटके 29 गांवों के 3.52 करोड़ के विकास कार्य
Mon, 17 Oct 2022 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह
प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
सार
गांवों में विकास कार्य के लिए राशि मंजूर हुई थी। गांवो में सामुदायिक केंद्र, चौपाल और आंबेडकर भवन बनने थे। भवनों के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर लगाया गया था। आचार संहिता लगने के चलते अब टेंडर नहीं खोले जाएंगे। अब गांवों की नई सरकार ही विकास कार्य कराएंगी।
पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ गांवों में 3.52 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य अटक गए हैं। सोनीपत जिले के 29 गांवों में लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन, चौपाल व आंबेडकर भवनों का निर्माण किया जाना था। पंचायत चुनाव से पहले इनके निर्माण को लेकर सरकार की ओर से बजट तक जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन
भवनों के निर्माण कार्य के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से टेंडर तक लगा दिया गया था। लेकिन अब पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने से अब यह विकास कार्य शुरू नहीं हो पाएंगे। चुनाव आचार संहिता के चलते इन कार्यों के लिए विभाग अभी टेंडर नहीं खोल सकेगा। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में बनने वाली नई पंचायत ही अब इन विकास कार्यों को पूरा करा सकेंगी।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल फरवरी 2021 में समाप्त हो गया था। गांवों में विकास कार्य की बागडोर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को सौंप दी गई थी। उसी समय से गांवों में बहुत से विकास कार्य अधर में लटके पड़े हैं। ऐसे में विकास को गति देने के लिए पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले सरकार की ओर से बजट जारी किया गया था।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग की ओर से 29 गांवों में लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन, चौपाल व आंबेडकर भवनों का निर्माण किया जाना है। इनके निर्माण कार्य पर विभाग की तरफ से 3.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। पंचायत चुनाव लगातार लटकने से विकास कार्य करवाने को बजट जारी कर दिया गया।
हालांकि अब 14 अक्तूबर को पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही इन गांवों में होने वाले विकास कार्य भी शुरू नहीं हो पाएंगे। आचार संहिता लागू होने से पहले ही सामुदायिक भवन, चौपाल व आंबेडकर भवनों का निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर लगा दिया था। पंचायत चुनाव की घोषणा होने से अब यह टेंडर नहीं खोले जाएंगे। जिससे निर्माण कार्य भी नहीं हो सकेगा।
इन गांवों के लिए पास हुआ था बजट आंबेडकर भवन गांव लागत (रुपये)
जिले के 29 गांवों में चौपालों, सामुदायिक भवनों व आंबेडकर भवनों का निर्माण किया जाना है। पंचायत चुनाव की घोषणा के चलते अभी टेंडर खोले नहीं जाएंगे। पंचायत चुनाव होने के बाद ही गांवों में निर्माण कार्य शुरू हो सकेंगे। -कुलबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज