फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी अनियमितता पर उप निगम आयुक्त होंगे चार्जशीट

Sun, 22 Mar 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में रेलवे रोड ​स्थित नगर निगम कार्यालय।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी अनियमितताओं के मामले में अब शहरी निकाय विभाग की ओर से उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह को चार्जशीट किया जाएगा। वर्ष 2020 से मार्च 2025 के बीच बनी प्रॉपर्टी आईडी की जांच में खामियां पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।
निगम में प्रॉपर्टी आईडी बनाने को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हें गंभीरता से लेते हुए विभाग ने पांच वर्ष में बनी आईडी की जांच कराई थी। मुख्यालय ने वर्ष 2020 से लेकर 2025 के बीच बनी प्रॉपर्टी आईडी मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की थी।
विज्ञापन

कमेटी में पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद के अधिकारियों को शामिल किया गया था। जांच अधिकारियों ने निगम अधिकारियों को रिकार्ड के साथ बुलाया गया था, जहां पर उनसे प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित जानकारी जुटाई गई थी।
उनसे पांच वर्षों के दौरान बनी गई प्रॉपर्टी आईडी का डाटा जुटाने के साथ-साथ उनकी आईडी भी ली गई थी। प्रॉपर्टी आईडी की जांच करने के लिए एक विशेषज्ञ को लगाया गया था, जिन्होंने रेंडमली पांच वर्ष के दौरान बनी प्रॉपर्टी आईडी का डाटा जांच की थी। इसमें भारी अनियमितताएं मिली। ऐसे में अब उन आईडी को बनाने वाले जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई हो रही है।
जांच में सामने आया था कि कई प्रॉपर्टी आईडी ऐसे क्षेत्रों में जारी की गईं जो स्वीकृत नहीं थे। प्रॉपर्टी आईडी के आधार पर ही रजिस्ट्री होती है। गलत तरीके से जारी आईडी के कारण अवैध कॉलोनियों में भी जमीन की खरीद-फरोख्त संभव हुई। नगर निगम रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2019 में जहां करीब 1.40 लाख प्रॉपर्टी आईडी थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर लगभग 1.98 लाख हो चुकी है। प्रॉपर्टी आईडी के कार्य की जांच करने के बाद फाइनल जांच का काम एडमिन को करना होता है।
विज्ञापन

एडमिन के तौर पर नगर निगम आयुक्त होता है लेकिन सोनीपत नगर निगम आयुक्त की ओर से उप निगम आयुक्त हरदीप सिंह को एडमिन के साथ अतिरिक्त चेकर की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके कार्य में भी खामियां मिलने के चलते उन्हें चार्जशीट किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें