फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता का दिवाला निकालकर सरकार दिवाली मना रही : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
फराज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग को चोट मारी है। खेती को बर्बाद करने के साथ उद्योग-धंधे भी चौपट कर दिए। सरकार आम लोगों ने ज्यादा टैक्स थोपकर अपनी तिजोरी भर ही है। ऐसे में आम जनता का दिवाला निकालकर सरकार दिवाली मना रही है। प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई से हर वर्ग बेहाल हो चुका है। पेट्रोल-डीजल आम आदमी की पहुंच से बाहर होने लगे है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा शनिवार को मुरथल रोड पर कृष्णा चैरिटेबल सोसायटी के संस्थापक एवं मेयर निखिल मदान द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, जितेंद्र मलिक, विधायक जगबीर मलिक, सुरेंद्र पंवार, जयवीर सिंह, इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, मेयर निखिल मदान, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, मनोज रिढ़ाऊ, बिजेंद्र आंतिल, कपूर नरवाल, अनिल गुप्ता सीटू, ललित पंवार, भलेराम जांगड़ा, सुरेंद्र नैय्यर, सुरेश जोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें