फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देर रात से छाया कोहरा, यातायात रहा प्रभावित

Tue, 03 Feb 2026 09:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास नेशनल हाईवे-44 के संपर्क मार्ग पर सोमवार रात साढ़े दस बजे छाया
विज्ञापन
सोनीपत। कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। सोमवार देर रात अचानक कोहरे ने दस्तक दी और जनजीवन के साथ यातायात प्रभावित हो गया। कोहरे की तीव्रता इतनी अधिक रही कि दृश्यता घटकर महज 80 मीटर तक सिमट गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ केजीपी और केएमपी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई और कई स्थानों पर वाहन चालकों को मजबूरी में अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़े।

कोहरा रातभर छाया रहा। ऐसे में ट्रक व अन्य भारी वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात में सफर कर रहे यात्रियों के लिए हालात चुनौतीपूर्ण बने रहे। सुबह के समय भी कोहरे का असर बरकरार रहा।
विज्ञापन

स्कूल, दफ्तर और जरूरी कामों के लिए घर से निकले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि सुबह करीब नौ बजे के बाद कोहरा छंटने लगा था। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिल सकी।

तापमान में गिरावट, ठंड का बढ़ा असर

मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी नजर आया। जिले में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी और ठंडी हवा के चलते सुबह व रात के समय ठिठुरन का अहसास बना हुआ है।


कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति का आकलन कर ही सफर करने की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन

- डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ

फोटो :: सोनीपत के गांव राई के पास नेशनल हाईवे-44 के संपर्क मार्ग पर सोमवार रात साढ़े दस बजे छाया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें