फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में प्रत्येक विभाग बनाए डेंगू से निपटने की कार्ययोजना

Thu, 21 Jul 2016 12:02 AM IST
Sonipat
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
डेंगू नियंत्रण को लेकर बुधवार शाम को लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग, आईएमए सहित सभी विभागों के अधिकारियों की मीटिंग ली। उपायुक्त ने कहा कि डेंगू की रोकथाम को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। प्रत्येक अधिकारी जिनमें एसडीएम, तहसीलदार, बीडीपीओ सहित सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों जाकर यह देखेंगे कि कहीं पर भी पानी न खड़ा हो, सीवर जाम न हो या अन्य जगह कहीं डेंगू के मच्छर पनपने की गुंजाइश न हो। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी डेंगू का मामला सामने आया तो इसमें संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय होगी। इसके ंलिए प्रत्येक विभाग कार्ययोजना तैयार करेगा और दो दिन के अंदर इसे उन्हें साौंपेंगा।
विज्ञापन


एक माह तक कार्यालयों में चलाया जाए विशेष सफाई अभियान
मीटिंग में सभी विभागों के अधिकारियों को डीसी ने निर्देश दिए कि 20 अगस्त तक एक महीने के लिए सभी कार्यालयों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी कूलरों की सफाई की जाएगी और कार्यालयों में भी सफाई होगी। वरिष्ठ अधिकारी सभी कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे और जो भी कार्यालय सबसे स्वच्छ पाया जाएगा, उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कालुपुर गांव का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां गलियों में पानी भरा हुआ है और अभी तक इसकी निकासी के कोई उपाय नहीं किए गए। ऐसे में जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।

डेंगू टेस्ट से ज्यादा पैसे लिए तो कार्रवाई होगी
उपायुक्त ने आईएमए के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा डेंगू टेस्ट (एलाइजा) के लिए 600 रुपए की फीस निर्धारित की गई है। इसके लिए सभी अस्पतालों को पत्र भेजकर सूचित भी कर दिया गया है। अगर कोई भी प्राइवेट लैब या अस्पताल इसके लिए अधिक पैसे लेता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी अस्पताल या लैब में डेंगू का मरीज कंफर्म होता है तो उसके सैंपल को जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा जाएगा। वहां से कन्फर्म होने के बाद ही उसे डेंगू माना जाएगा।
विज्ञापन


मच्छरों का लारवा मिलने पर 66 नोटिस किए जारी
सीएमओ डॉ. जेएस पूनिया ने बताया कि जिला में विभिन्न स्थानों पर की गई जांच में जहां-जहां मच्छरों के लार्वा मिले हैं वहां पर 66 नोटिस जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में लगातार कार्य किया जा रहा है और विभिन्न स्थानों से पानी के सैंपल लेने का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें