-बिजली निगम के निलंबित एसई गीतू राम तंवर ने जाट समुदाय के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
-महापंचायत बोली- एसई ने हंसते हुए मांगी माफी, यह समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा
सोनीपत। जाट समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बिजली निगम के निलंबित अधीक्षक अभियंता (एसई) गीतू राम तंवर के खिलाफ जाट समुदाय ने प्रदेश स्तरीय महापंचायत की। पंचायत में रोष जताने के बाद एसई के खिलाफ झोटा लेकर प्रदर्शन किया गया। समाज के लोगों ने कहा है कि एसई ने विरोध के बाद अपने बयान पर माफी तो मांगी है लेकिन उनके चेहरे पर पश्चाताप के भाव नजर नहीं आ रहे हैं। हंसते हुए माफी गई माफी समाज के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
जाट समुदाय के लोगों ने उपायुक्त नेहा सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। इसमें आरोपी एसई को सर्व समाज के सामने माफी मांगने व सीएम ने उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। सर्व समाज ने कहा है कि केवल निलंबन की सजा पर्याप्त नहीं है। आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
छोटूराम धर्मशाला में शुक्रवार को हुई महापंचायत में रोहतक, पानीपत, झज्जर, जींद, हिसार और कैथल समेत प्रदेश भर से जाट समाज व विभिन्न खापों के प्रतिनिधि पहुंचे। खाप नेताओं ने स्पष्ट किया कि वह निलंबित एसई गीतू राम तंवर की ओर से सोशल मीडिया पर मांगी गई माफी से कतई संतुष्ट नहीं हैं। महापंचायत में मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह पहल, राज सिंह, बबला बड़वासनी, बंसी लाल कुंडू व आसपास के जिलों के प्रमुख जाट नेता व किसान संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
फोटो :24: सोनीपत के कुंडली स्थित फैक्टरी में लगी आग पर पानी की बौछार करती दमकल टीम। संवाद- फोटो : anantnag news