फोटो 06: सोनीपत के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बैठक करते कर्मचारी। स्रोत: यूनियन
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में हुई। जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मराज घनघस ने बताया कि केंद्रीय कमेटी ने विभागीय मंत्री व अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा है।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के ठोस आश्वासन को देखते हुए जल्द शीर्ष केंद्रीय कमेटी की बैठक सरकार के साथ होने वाली है। जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने बताया कि सभी ब्रांच अपने कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएं।
अगर समाधान नहीं होता है तो जिलास्तर पर अधिकारियों के कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक का संचालन जिला सचिव रामप्रसाद ने किया। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव कुशलपाल चौहान, प्रवक्ता विनोद शर्मा, सह सचिव सतीश कुमार, दिलबाग सिंह, लहणा सिंह, ब्रजमोहन, सुंदर सिंह भी मौजूद रहे।