फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धूना लगाकर किया प्रदर्शन तो जागे अधिकरी, पांच दिन में समस्या दूर करने का दिया आश्वासन

Wed, 18 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03: सोनीपत के बीडीपीओ कार्यालय परिसर में धूना लगाकर अनोखा प्रदर्शन करते जिला पार्षद संजय ब
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खिजरपुर जटमाजरा में पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग को लेकर जिला पार्षद संजय बड़वासनी और ब्लॉक समिति सदस्य विकास शर्मा ने अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय में गर्मी के बीच धूना लगाकर रोष जताया। इस पर अधिकारियों ने पांच दिन के अंदर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि खिजरपुर जटमाजरा में थ्री पौंड सिस्टम के निर्माण पर 50-60 लाख रुपये खर्च किए थे, मगर पानी निकासी का कोई भी काम नहीं किया गया। इसके कारण बारिश होने पर तालाब ओवरफ्लो हो जाता है। यहां तक गलियों में भी कई दिन तक पानी भरा रहता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है।
उन्होंने कहा कि वह ढाई वर्ष से जिला परिषद की हाउस बैठक में लगातार आवाज उठा रहे है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बड़वासनी ने पंचायती राज में घोटाले का आरोप लगाया। साथ ही अधिकारियों को खुले मंच पर बहस का न्योता दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी मिलीभगत करके जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसका सबूत उनके पास है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकुर व पंचायती राज के उपमंडल अभियंता सचिन ने पांच दिन में पानी निकासी का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस पर जिला पार्षद ने दो घंटे में प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने दिए गए समय के तहत कार्रवाई नहीं की तो दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें