फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनाज और सरसों तेल के वितरण पर कमीशन बढ़ाने की मांग

Tue, 02 Dec 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40: सोनीपत में विधायक निखिल मदान को मांगपत्र सौंपते राशन डिपो होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन के
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक निखिल मदान से बहालगढ़ रोड स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के संयोजक त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि उनकी मांग है कि अनाज व सरसों के तेल वितरण पर सरकार की ओर से उनका कमीशन बढ़ाया जाए। वर्ष 2019 के बाद से यह कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। आज के महंगाई के दौर में कमीशन को बढ़ाया जाना जरूरी है। उनकी मांग है कि गेहूं वितरण कमीशन को 200 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 300 रुपये किया जाए।

साथ ही सरसों के तेल वितरण पर वर्तमान में दिया जा रहा 1 रुपये प्रति लीटर कमीशन बढ़ाकर 6 रुपये किया जाए। इस बार सरकार ने जुलाई से लेकर नवंबर तक का गेहूं वितरण का कमीशन अभी तक नहीं दिया है। एसोसिएशन की मांग है कि राशन डिपो दिए जाने के समय गंभीर रोग पीड़ित डिपो आवेदकों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन

डिपो धारकों पर लगाई गई 60 वर्ष की आयु समय सीमा को भी हटाया जाए। इस पर विधायक निखिल मदान ने राशन डिपो होल्डर्स की मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में सरकार के सामने रखने और उनकी समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। इस दौरान रामकरण शर्मा, तालेराम, सुरेश भारद्वाज, रजत जैन, राजेंद्र सैनी, जयकिशन बंसल, राहुल जैन, सुनील कुमार ,प्रदीप कुमार, दीपक कुमार, अनिल दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें