फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विज्ञान प्रदर्शनी की स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक प्रतिभा

Tue, 02 Dec 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39- सोनीपत के खरखौदा ​स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान प्रद
विज्ञापन
खरखौदा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खरखौदा में सोमवार को समग्र शिक्षा 2025-26 के तहत खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में विद्यार्थियाें के लिए सात विषयों पर विज्ञान नाटक, पोस्टर व मॉडल बनाओ प्रतियोगिताएं करवाईं। विषयों में सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, रोबोटिक्स, उभरती प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता शामिल रहे।
विद्यार्थियों ने इन विषयों पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवीन विचारों के साथ उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में यह सुनिश्चित किया गया कि खंड के सभी विद्यालयों से छात्र कम से कम एक गतिविधि में अवश्य भाग ले, जिसके परिणामस्वरूप प्रदर्शनी अत्यंत जीवंत व प्रेरणादायी बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बीसवां मील के प्रवक्ता सुशील शर्मा, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, मटिंडू से प्रीति, राजकीय कन्या विद्यालय, खरखौदा से संगीता, पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय, फरमाना से मुकेश, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पीपली से अमित कुमार, राजकीय विद्यालय, सिसाना से जोगेंद्र कुमार ने निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता व प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें