फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोवंशों की मौत के मामले में एजेंसी का ठेका रद्द करने की मांग

Sat, 30 Sep 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुमासपुर नंदीशाला में गोवंशों की बेकद्री के मामले में शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा ने कमेटी में शामिल निगम पार्षद सुरेंद्र मदान व नीतू दहिया के साथ बैठक की। उन्होंने नंदीशाला की जांच कर अपनी रिपोर्ट संयुक्त आयुक्त को सौंप दी। साथ ही उन्होंने सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने, एजेंसी का ठेका रद्द करने व गोहत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

कुमासपुर नंदीशाला में 1500 गाेवंशों को रखने की क्षमता है। नगर निगम ने जुलाई में श्री नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट को टेंडर आवंटित किया था। एजेंसी की ओर से गोवंशों की देखरेख सही ढंग से नहीं की गई। मेयर निखिल मदान ने 11 सितंबर को कुमासपुर नंदीशाला का निरीक्षण करके ठेकेदार की लापरवाही पकड़ी थी। ठेकेदार ने गोवंशों को सूखा भूसा डालकर ऊपर से नाममात्र हरा चारा डाला था। साथ ही मृत गोवंशों को दफनाने में लापरवाही मिली थी। इसके चलते नगर निगम ने एजेंसी को लापरवाही बरतने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद निगमायुक्त ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया था। जांच के बाद कमेटी के सदस्य पार्षद सुरेंद्र मदान व नीतू दहिया ने कहा कि नंदीशाला की एजेंसी का ठेका रद्द किया जाए। ठेका ब्लैकलिस्ट किया जाए। गोवंशों को पूरा हरा चारा नहीं मिल रहा है। शेड की भी पूरी व्यवस्था नहीं है। एजेंसी की ओर से खानापूर्ति की जा रही है। इस पर संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा ने कमेटी के सदस्यों को सही जांच कराने का आश्वासन दिया, जिससे एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें