गोहाना के तिरंगा चौक पर फटे व गंदे तिरंगों को बदलने की मांग करते एडवोकेट मनोज गोहाना व अन्य। स्
गोहाना। रेलवे पुल के पास स्थित तिरंगा चौक पर लगे राष्ट्रीय ध्वज की खराब स्थिति को लेकर एडवोकेट मनोज गोहाना और उनके साथियों ने सरकार व प्रशासन से फटे और गंदे तिरंगों को तुरंत बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
एडवोकेट मनोज गोहाना ने कहा कि गोहाना शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे कुछ तिरंगे झंडे गंदे और फटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बंसी वाल्मीकि, नीरज, आजाद, रमेश, सुरेश, बिमला, सृष्टि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद