फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन में रिपोर्ट देगी स्पेशल जांच टीम, कोई दोषी मिला तो होगी कार्रवाई : मंत्री गौरव गौतम

Fri, 29 May 2026 10:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विवि में स्विमिंग पूल का निरीक्षण करते खेल राज्य मंत्री ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में छात्र निशांत गौतम की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को विश्वविद्यालय में घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस आयुक्त को विशेष जांच टीम (स्पेशल टीम) गठित करने के निर्देश दिए। यह टीम 30 दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित स्विमिंग पूल का दौरा किया और घटना के समय मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से सुरक्षा प्रोटोकॉल, लाइफ सेफ्टी उपकरणों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ से संबंधित रिपोर्ट भी मांगी। इस दौरान उन्होंने छात्र के परिजनों, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर मामले की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

साथ ही छात्रों, कोच, स्टाफ और विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच टीम से भी बातचीत की। मंत्री गौरव गौतम ने स्पष्ट कहा कि विशेष जांच टीम तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर 30 दिनों में रिपोर्ट सौंपेगी। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई दोषी पाया गया तो चाहे वह कोई भी हो, उसे किसी भी बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री ने दिवंगत छात्र निशांत गौतम के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार, एसडीएम सुभाष चंद्र, एसीपी ऋषिकांत, सीएमओ डॉ. अनुराधा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इंसेट
सुरक्षा मानकों की समीक्षा के निर्देश
खेल राज्य मंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल सहित सभी खेल सुविधाओं में सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को विश्वविद्यालय परिसर की सभी खेल सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का ऑडिट करवाकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


इंसेट
यह है मामला

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में 21 मई की रात दक्षिण दिल्ली के गौतम नगर निवासी निशांत गौतम की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। निशांत विश्वविद्यालय में क्रिकेट का एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स कर रहे थे, जो अगस्त 2025 में शुरू हुआ था और दो माह बाद पूरा होना था। बताया गया था कि निशांत रात करीब साढ़े आठ बजे नहाने के लिए तरणताल में गए थे। वह अच्छे तैराक थे और उनके साथ परिसर में अन्य छात्र, क्रिकेट व एथलेटिक्स खिलाड़ी तथा कोच भी मौजूद थे। इसी दौरान वह पानी में डूब गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें