फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निलंबित एसई के मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Sat, 04 Apr 2026 05:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के फाजिलपुर बिजली घर में रोष जताते हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्य। स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। फाजिलपुर बिजलीघर में शनिवार को हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन के सदस्यों ने बैठक कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि निलंबित किए गए अधीक्षण अभियंता (एसई) गीतूराम तंवर से संबंधित सभी आरोपों एवं शिकायतों की निष्पक्ष जांच किसी सक्षम प्राधिकरण, एजेंंसी से कराई जाए।
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि संगठन कार्यस्थल पर गरिमामय, सम्मानजनक एवं पेशेवर वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार के अनुचित, अमर्यादित या अपमानजनक आचरण को किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि मांगे पूरी होने तक हर रोज शाम पांच बजे फाजिलपुर कॉम्प्लेक्स में गेट मीटिंग जारी रहेगी। इस दौरान कपिल कौशिक, प्रवीन कुमार, राजेश जाखड़, अश्वनी कौशिक, रूपेश गहलावत, मनीष लाम्बा, रणबीर देशवाल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें