सोनीपत। संभावित वैश्विक तनाव के चलते ऊर्जा संकट की आशंका के बीच जनसेवा ट्रस्ट के प्रधान जीवन सिंह ने सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होती है तो इसका सीधा असर घरेलू रसोई, होटल और औद्योगिक इकाइयों पर पड़ेगा।
जीवन सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर किल्लत महसूस की जा रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि हरियाणा वन विकास निगम के माध्यम से आम जनता को सब्सिडी दर पर जलाने वाली लकड़ी उपलब्ध कराई जाए जिस तरह कोरोना काल में राहत दी गई थी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो अवैध कटाई बढ़ेगी और पर्यावरण को भारी नुकसान होगा।