फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग

Thu, 02 Jul 2026 10:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त नेहा सिंह को मांगपत्र सौंपते भाकियू के पदा​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में वीरवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिजली की अघोषित कटौती और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद किसान प्रतिनिधियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता बिजेंद्र मलिक ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने कहा कि कई गांवों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे किसानों को समय पर खेतों की सिंचाई नहीं मिल पा रही है। फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को घरेलू कार्यों और दैनिक जीवन में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण पुराने और जर्जर तार हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि जिले में प्राथमिकता के आधार पर जर्जर तारों को बदला जाए और बिजली ढांचे को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। साथ ही गांव दुभेटा में सरकारी रास्ते पर रखे ट्रांसफार्मर को हटाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर कई जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें