फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हिमालयी ट्रैकिंग कैंप में कॉर्पोरल पलक स्वर्ण पदक से सम्मानित

Thu, 02 Jul 2026 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट कॉर्पोरल पलक ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित ऑल इंडिया गर्ल्स ट्रैकिंग कैंप (एआईजीटीसी–हिमट्रैक-2, 2026) में शानदार प्रदर्शन किया। शिविर में देश के पांच एनसीसी निदेशालयों की कैडेट्स ने भाग लिया। 12 हरियाणा बटालियन से केवल दो कैडेट्स का चयन हुआ जिनमें कॉर्पोरल पलक शामिल रहीं।
विज्ञापन


ट्रैकिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के बावजूद पलक ने हिम्मत नहीं हारी और प्राथमिक उपचार के बाद पूरा ट्रैक सफलतापूर्वक पूरा किया। उनके साहस और प्रदर्शन से प्रभावित होकर 1 एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सोलन के कर्नल विवेक बत्रा ने उन्हें स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल, उपप्राचार्य डॉ. अनीता गोयल और एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन नीतू नसीयर दूहन ने पलक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें