फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईएमटी में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

Fri, 22 May 2026 09:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा एचएसआईआईडीसी कार्यालय में संपदा प्रबंधक नरेश रोहिल्ला को ज्ञापन सौंपते द
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र में स्थापित मारुति, मिंडा समेत आईएमटी क्षेत्र की अन्य कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर शुक्रवार को दहिया खाप और राणा जटराणा खाप का प्रतिनिधिमंडल एचएसआईआईडीसी कार्यालय पहुंचा। दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने संपदा प्रबंधक नरेश रोहिल्ला को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग की।
विज्ञापन


प्रतिनिधियों ने कहा कि खरखौदा क्षेत्र की जमीन उद्योग स्थापित करने के लिए अधिग्रहित की गई थी ताकि इलाके का विकास हो और स्थानीय परिवारों के बच्चों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यह भ्रांति फैल रही है कि कुछ कंपनियां आधार कार्ड में स्थानीय पता होने के चलते यहां के युवाओं को रोजगार और टेंडर नहीं दे रहीं हैं। इससे युवाओं में रोष बढ़ रहा है।
खाप प्रतिनिधियों ने मांग की कि कंपनियों और स्थानीय संगठनों की संयुक्त बैठक कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही मारुति, मिंडा और अन्य कंपनियों में वर्तमान में कार्यरत स्थानीय युवाओं का आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए ताकि रोजगार संबंधी दावों की सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय युवाओं की अनदेखी की गई तो खाप आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे उपायुक्त नेहा सिंह से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान संपदा प्रबंधक ने मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें