फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले के साथ फोन पर कहासुनी के बाद दिल्ली पुलिस के सिपाही ने ससुराल पहुंचकर किए आठ हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। गांव मिमारपुर में अपने ससुराल पहुंचे दिल्ली पुलिस के सिपाही ने साले के साथ हुए विवाद के बाद उन्हें डराने के लिए आठ हवाई फायर कर डाले। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम से मिमारपुर चौकी पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। वह पिस्तौल का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। बाद में जांच में पता लगा कि वह सरकारी असला लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हवाई फायर व शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

एएसआई बलवंत सिंह ने शिकायत दी है कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मिमारपुर के विशाल ने बताया है कि उसका जीजा कुलदीप सिंह उनके घर के बाहर हवाई फायर कर रहा है। सूचना पर शुक्रवार रात पुलिस टीम गांव मिमारपुर में पहुंची और मौके से युवक को पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। उसने अपनी पहचान दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप के रूप में दी। पुलिस ने मौके से आठ खोल भी बरामद किए। पुलिस ने जब कुलदीप से पिस्तौल का लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुलदीप दिल्ली पुलिस का सिपाही है। बीट इंचार्ज होने के कारण उसे सरकारी पिस्तौल मिली हुई है। फोन पर साले से कहासुनी होने बाद वह उनके गांव में पहुंच गया। यहां विवाद बढ़ने पर उसने ससुराल पक्ष के लोगों को डराने के लिए सरकारी पिस्तौल से एक के बाद एक आठ हवाई फायर कर डाले। जांच अधिकारी मनमोहन सिंह ने आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।
वर्जन
युवक ने ससुराल में पहुंचकर आठ हवाई फायर कर डाले। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता लगा कि वह दिल्ली पुलिस का सिपाही है और उसने सरकारी हथियार से फायर किए है। मौके से आठ खोल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सब्बल सिंह, चौकी प्रभारी मिमारपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें