फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- दिल्ली के सीएम ड्रामेबाज, जादूगर की तरह करते है हरकतें

Sat, 25 Dec 2021 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

परिवहन मंत्री सुशासन दिवस पर सोनीपत पहुंचे थे। वह बोले कि सीएम केजरीवाल पर लोग यकीन नहीं करते।
विज्ञापन
स्वामित्व योजना के लाभार्थी को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित करते परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सांसद रमेश कौशिक, विधायक निर्मल चौधरी, डीसी ललित सिवाच व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ड्रामेबाज हैं और जादूगर की तरह हरकत करते हैं। वह अब तक दिल्ली के हालात ठीक नहीं कर पाए हैं। हर चुनौती से मुंह छिपाकर भाग लेते हैं और केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

विज्ञापन


वह शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित जिलास्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास के सिर्फ दावे किए जाते हैं। देश के लोग दिल्ली के सीएम को समझ चुके हैं। यही कारण है कि अब उन पर कोई यकीन नहीं करता।

भर्ती के घोटालेबाजों को छोड़ा नहीं जाएगा

भर्ती घोटाले पर उन्होंने कहा कि हर मामले में सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। घोटालेबाजों को छोड़ा नहीं जाएगा। जिस कड़ाई से अब कार्रवाई हो रही है, वैसी पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना है। इस समय सरकार में बिना खर्ची व पर्ची के नौकरियां मिल रही हैं। जहां तक पेपर लीक का मामला है, ऐसे मामलों में सरकार किसी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है, बल्कि आरोपियों पर सख्ती के लिए नए कानून तक बना दिए हैं।

पं. मदन मोहन, वाजपेयी के दिखाए मार्ग पर चल रही सरकार : मूलचंद शर्मा 

सोनीपत जिला प्रशासन के तत्वावधान में लघु सचिवालय में शनिवार को सुशासन दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पं. मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्ग पर चल रही हैं। परिवहन मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी पं. मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल साकार रूप प्रदान कर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर सुशासन की स्थापना में जुटी हुई है। 

पंचकूला में आयोजित हुए राज्यस्तरीय सुशासन दिवस समारोह का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रसारण किया गया। इसमें सीएम मनोहर लाल ने सुशासन दिवस की बधाई देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया। समारोह में पानी निकासी के लिए बेहतरीन कार्य करने पर सोनीपत की टीम को भी पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी सिद्धांतों की राजनीति करते थे। उन्होंने हिंदुस्तान की ताकत दुनिया को दिखाई। वहीं जनहित के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर प्रकार की बेहतरीन नीतियां लागू की गई हैं। प्राथमिकता के आधार पर गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए कौशल विकास को बढ़ावा दिया गया है। 

परिवहन मंत्री व सांसद ने अधिकारियों की पीठ थपथपाई

परिवहन मंत्री ने कहा कि सुशासन की स्थापना में सोनीपत के अधिकारियों ने चांद लगाने का काम किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। हर प्रकार की चुनौतियां का डटकर मुकाबला करते हुए सफलता हासिल की है। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में बेहतरीन कार्य कर मिसाल पेश की है। गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने सुशासन दिवस की बधाई दी। 

स्वामित्व योजना के प्रॉपर्टी कार्ड किए वितरित

सुशासन दिवस समारोह में परिवहन मंत्री ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। गांव असदपुर व हसनपुर और पलड़ा के 17 पात्रों को प्रॉपर्टी कार्ड प्रदान किए गए। इनमें असदपुर के भानेराम, तरुण शर्मा, छतर सिंह तथा हसनपुर के संजय सिंह, संजय, उकेश कुमार, जयप्रकाश, पालेराम, नरेंद्र व रविंद्र और पलड़ा के अंशु धामा, राज सिंह, प्रिंस, परीक्षित, सुनील कौशिक, मेहताब सिंह व बलराज वर्मा शामिल रहे। इस दौरान डीसी ललित सिवाच, सांसद के भाई देवेंद्र कौशिक, विधायक के भाई माईराम कौशिक, जसबीर दोदवा, अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार बंसल, एसडीएम शशि वसुंधरा, नगराधीश डॉ. अनमोल, सहकारी चीनी मिल के एमडी जितेंद्र जोशी, आरटीए सचिव मानव मलिक, डीएसपी विरेंद्र सिंह, बीडीपीओ मनीष मलिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें