फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली बिलों पर सरचार्ज माफी योजना का 31 अगस्त तक डिफाल्टर ले सकते हैं लाभ

Fri, 23 Aug 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बिजली निगम ने 31 दिसंबर 2023 तक के बकाया बिजली बिल के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना शुरू की है। करीब 19 हजार उपभोक्ता बिना ब्याज के अपने बिलों का 31 अगस्त तक भुगतान कर सकते हैं। इन उपभोक्ताओं का बिल 77 करोड़ 40 लाख रुपये बनता है, लेकिन उपभोक्ताओं ने योजना में कम ही रूचि दिखाई है। अब तक 226 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है।
विज्ञापन

गोहाना उपमंडल में 19643 उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 77.41 करोड़ रुपये बकाया है। बिजली बिल का भुगतान नहीं होने से प्रत्येक महीने यह राशि बढ़ जाती है। डिफाल्टर राशि को कम करने के लिए बिजली निगम ने पिछले वर्ष भी यह योजना शुरू की थी। उस समय उपभोक्ताओं ने कम ही रुचि दिखाई थी। इस बार फिर से उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने का मौका दे रखा है। योजना में 31 दिसंबर 2023 तक के बकाया उपभोक्ता शामिल हैं जो 31 अगस्त तक बिना ब्याज के बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। जो उपभोक्ता एकमुश्त बिजली बिल का भुगतान नहीं कर सकते, वह तीन किस्तों में बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।


डिफाल्टर उपभोक्ता कुल बकाया योजना का लाभ लिया जमा किए
कथूरा 1790 299 लाख 3 0.48 लाख रुपये
अर्बन 8822 4459 लाख 155 21.54 लाख रुपये

सब अर्बन 5791 1272 लाख 68 8.63 लाख रुपये
फरमाणा 3240 1711 लाख - -



वर्जन

डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना जारी है। योजना के तहत उपभोक्ता ब्याज रहित बिल राशि का भुगतान कर सकते हैं। यह 31 अगस्त तक जारी रहेगी। उपभोक्ता निगम कार्यालय में आकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजसिंह सिंहमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें