फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कहासुनी में जहर निगलने वाले मां-बेटे की मौत

Thu, 28 Sep 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव पुरखास में जहर निगलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए मां-बेटे की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मां-बेटे में रुपये को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों ने जहर निगल लिया था।
विज्ञापन


गन्नौर थाना प्रभारी ने रवि कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि पुरखास गांव में सुनीता (36) व उनके बेटे तुशांत (14) ने जहर निगल लिया था। दोनों को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि तुशांत ने घर से कुछ रुपये लिए थे, जिस पर उनकी मां ने उन्हें टोक दिया था। इस पर उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उन्होंने जहर निगल लिया था। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें