फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा कोहरा : ट्रक में कार टकराने से चालक की मौत, पांच घायल

Sun, 05 Jan 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :23: सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर बीसवां मील के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। सं
विज्ञापन
सोनीपत। कोहरा लगातार दूसरे दिन जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार रात नौ बजे से ही घने कोहरे की चादर छा गई थी। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे-44 पर बीसवां मील के पास देर रात करीब दो बजे कार चालक की जान चली गई और पांच अन्य घायल हो गए। कार सवार परिवार के सदस्य के निधन पर उनकी अस्थियां प्रवाहित कर पंजाब से दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन


नई दिल्ली के मेजर भूपेंद्र सिंह नगर स्थित कृष्ण नगर निवासी गुरमीत सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ पंजाब के आनंदपुर साहिब स्थित कीरतपुर साहिब गए थे। परिवार के सदस्य के निधन के बाद वहां अस्थियां प्रवाहित करने गए थे। वह अस्थियां प्रवाहित कर शुक्रवार रात को वापस दिल्ली आ रहे थे। रात को अचानक कोहरा छा गया। कार को नॉर्थ दिल्ली निलोठी एक्सटेंशन स्थित टीचर विहार कॉलोनी निवासी हरजीत सिंह चला रहे थे। गुरमीत सिंह ने बताया कि कार में उनके साथ ही गुरप्रीत कौर, मनीव कौर, हरविंदर कौर और बलजीत कौर भी सवार थी। वह देर रात करीब दो बजे नेशनल हाईवे पर बीसवां मील के पास पहुंचे। वहां हाईवे पर घने कोहरे के बीच एक ट्रक बिना इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर के खड़ा था। कोहरा होने के कारण वह चालक हरजीत सिंह को दिखाई नहीं दिया। कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में हरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ ही गुरप्रीत कौर, मनीव कौर, हरविंदर कौर और बलजीत कौर को काफी चोट लगी। गुरप्रीत कौर व हरविंदर कौर को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना के बाद राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में गुरमीत सिंह के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।



एक दिन पहले हुई थी दो की मौत

कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह नाथूपुर के पास हुए हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान गई थी। हादसे में राजस्थान के अलवर हाल में कुंडली निवासी राहुल (31) व प्याऊ मनियारी निवासी सन्नी (27) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें