फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या में गवाह पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जाजी में भाई की हत्या के मामले में गवाह पर सोमवार को दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हत्या में नामजद युवक ने साथी के साथ मिलकर गवाह पर गोली चला दी। गनीमत रही कि उसे गोली नहीं लगी। मोहाना थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीआईए-1 की टीम ने दोनों आरोपियों को कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव जाजी निवासी संजय कुमार ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह वाहनों पर पेंट करने का काम करता है। वर्ष 2019 में उसके भाई सुरेंद्र की हत्या कर दी गई थी। जिसमें उनके गांव का सचिन उर्फ चीना आरोपी है। इस मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। इसमें अब 6 जनवरी, 2022 को गवाही होनी है। संजय कुमार के साथ ही मृतक की पत्नी सुमन और बेटे नदीम की गवाही होनी है। संजय कुमार ने बताया कि आरोपी सचिन उर्फ चीना उनको गवाही नहीं देने के लिए धमका रहा था। उन्होंने इसकी सूचना मोहाना थाना पुलिस को भी दी थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसका बड़ा भाई मेहरसिंह और चाचा बलबीर भी साथ में खड़े थे। उसी समय एक सफेद रंग की कार वहां पर पहुंची। कार को सचिन चला रहा था। उसके बराबर की सीट पर एक युवक कार से उतरा और सीधे फायर कर दिया। गोली कनपटी के बराबर से निकल गई। इस पर वह तीनों शोर मचाते हुए भाग निकले। आरोपी ने पीछे से एक फायर और किया, लेकिन उनको गोली नहीं लगी। फायर की आवाज सुनकर लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर इसकी सूचना आसपास के थानों को दे दी। सीआईए-1 ने घेराबंदी की और कार को गोहाना रोड पर घेर लिया। सीआईए की टीम ने कार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जाजी गांव के सचिन उर्फ चीना और गुमड़ गांव के संदीप के रूप में हुई है। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
गवाह पर गोली चलाने के आरोपियों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ के बाद हथियार बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, सीआईए-1 सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें